Wednesday, January 28, 2026

चैंपियन बनकर घर लौटी Team India, भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी

Team India: एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा रहा है। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की है। एशिया कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी घर लौट आए हैं।

एशिया कप जीत कर घर लौटे भारतीय खिलाड़ी

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी भारत लौट आए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ी भारत वापस आ गए हैं। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपनी अपनी निजी गाड़ियों में बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर बल्लेबाजी ईशान किशन के साथ केएल राहुल एक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आठवीं बार चैंपियन बना भारत

एशिया कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा शानदार रहा है। एशिया कप की सबसे सफल टीम भारतीय टीम को माना जाता है। क्योंकि एशिया कप 2023 को जीतने के बाद भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले को आठवीं बार अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला काफी लंबे समय तक क्रिकेट इतिहास में याद किया जाएगा।

Read More-World Cup 2033 से पहले बुरी चोटिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी, फील्डिंग के दौरान टूटी अंगूठे की हड्डी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img