Tuesday, February 10, 2026

साल 2023 के बेस्ट T20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, दूसरी बार चुने गए क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Surya Kumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आज के समय में दुनिया का T20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। क्योंकि भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव T20 फॉर्मेट में बहुत ही घातक साबित होते हैं। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स की झलक दिखाई देती है। इस बीच आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को साल 2023 का T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया है।

सूर्यकुमार को आईसीसी से मिला खिताब

आईसीसी ने साल 2023 T20 क्रिकेट ऑफ द ईयर के खिताब की रेस में चार खिलाड़ियों को शामिल किया था। इस लिस्ट में जिंबॉब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा, यूगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के अलावा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल था। जिसके बाद सूर्य कुमार यादव ने सभी को पीछे छोड़कर साल 2023 के बेस्ट T20 क्रिकेटर बनने का अवार्ड हासिल कर लिया है इससे पहले साल 2022 में भी आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को बेस्ट T20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया था।

2021 में किया था डेब्यू

सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से अपना पहला इंटरनेशनल T20 मैच साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को मिला था। जिसमें सूर्यकुमार यादव ने अपने T20 क्रिकेट करियर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को छक्का लगाया था। इसके बाद अब तक सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 60 इंटरनेशनल T20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 171.6 की शानदार स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं।

Read More-दूसरी बार मां बनने वाली हैं Anushka Sharma? विराट कोहली के इस फैसले से हुआ कन्फर्म!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img