Rohit Sharma की कप्तानी हटने से टूटा सूर्या का दिल? MI के क्रिकेटर ने शेयर किया पोस्ट

Surya Kumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को T20 में दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज कहा जाता है। सूर्यकुमार यादव इस समय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट T20 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी कर रहे हैं। आपको बता दे कि आईपीएल में सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा की कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। लेकिन बीती रात मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बदल दिया है। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूर्या ने शेयर किया पोस्ट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी यही इमोजी शेयर किया है जिसमें सूर्यकुमार यादव का दिल टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। सूर्यकुमार यादव की इस पोस्ट को देखने के बाद क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि सूर्यकुमार यादव का दिल क्यों टूट गया है।

रोहित से जोड़ी जा रही पोस्ट

सूर्यकुमार यादव की इस पोस्ट को कई सोशल मीडिया यूजर्स मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से जोड़ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी के पद से हटाने के कारण सूर्यकुमार यादव का दिल टूट गया है। लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट क्यों शेयर किया? आपको बता दे कि अब रोहित शर्मा की जगह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को दे दी गई है।

Read More-2013 से 2023… रोहित शर्मा की कप्तानी छिनने के बाद CSK ने दिया MI के पूर्व कप्तान को खास सम्मान

Hot this week

त्रिशूल-डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी! काशी में पूजा के बाद सामने आईं तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img