IPL टीमों को साउथ अफ्रीका ने दिया बड़ा झटका, बीच टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को बुलाया वापस

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में देरी हो गई है और एक हफ्ते के लिए आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट बीच में रोक दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल का नया शेड्यूल जारी किया है जिस कारण आईपीएल का फाइनल देरी से होगा। साउथ अफ्रीका ने आईपीएल 2025 के बीच में अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाया है।

साउथ अफ्रीका में खिलाड़ियों को बुलाया वापस

आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल के बाद साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को 26 मई तक वापस लौटने का आदेश दिया है। क्योंकि साउथ अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके ऐसी वजह से साउथ अफ्रीका ने खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला लिया है।

साउथ अफ्रीका के 20 खिलाड़ी खेल रहे आईपीएल

वैसे तो आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के 20 खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन 8 l ऐसे भी खिलाड़ी है जिनका चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए हुआ है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून से लेकर 15 जून तक खेला जाएगा।

Read More-शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर फिर उगला जहर, कहा ‘पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों को मारा…’

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img