Friday, November 14, 2025

‘वो आ गया जो गार्डन में घूमने नहीं देता…’ मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा ने मारी धमाकेदार एंट्री, देखें वीडियो

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते है। कई बार रोहित शर्मा के मैदान पर डायलॉग माइक स्टंप में कैद हो जाते हैं जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इसी बीच आईपीएल 2024 को लेकर मुंबई इंडियन ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे रोहित शर्मा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने की धमाकेदार एंट्री

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में एक लड़का दूसरे लड़के से कहता है कि “वह आ गया जो गार्डन में घूमने नहीं देता” इसके बाद रोहित शर्मा की धमाकेदार एंट्री देखी जा सकती है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की धमाकेदार एंट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

24 मार्च को होगा मुंबई का पहला मैच

आपको बता दे कि 24 मार्च को मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। जहां पर मुंबई इंडियंस का सामना युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस से होगा। इसके अलावा हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं और रोहित शर्मा सिर्फ बल्लेबाज की तरह मुंबई इंडियंस में खेलेंगे।

Read More-RCB बनी चैंपियन तो खुशी से फूले नहीं समाए किंग कोहली, मैदान पर ही महिला टीम से की वीडियो कॉल

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img