एशिया कप में Rohit Sharma ने रचा इतिहास, बन गया ऐसा करने वाले पहले भारतीय!

पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा एशिया कप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

276
Rohit Sharma

Asia Cup 2023: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एशिया कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है। रोहित शर्मा ने सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा एशिया कप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन एशिया कप में हमेशा से ही शानदार रहा है। एशिया कप में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ नया अर्धशतक जड़ा है। इसके साथ रोहित शर्मा भारतीय टीम की तरफ से एशिया कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले या 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं सचिन तेंदुलकर के नाम 50 प्लस का स्कोर एशिया कप में 9 बार बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था लेकिन सुपर 4 के मुकाबले में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 49 गेंद में 56 रनों की शानदार पारी खेली है। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से चार छक्के और 6 चौके निकले हैं।

Read More-भारत नहीं बल्कि इन दो देशों के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी