आयरलैंड दौरे पर हार्दिक नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बनेगा Team India का कप्तान! सामने आया अपडेट

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के बाद एक और देश का दौरा करना है। टीम इंडिया 18 अगस्त से आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। टीम इंडिया के सिलेक्टर्स आयरलैंड दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे और कई सीनियर खिलाड़ियों को इस टी-20 सीरीज में आराम दिया जाएगा। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को भी आयरलैंड दौरे पर आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या की जगह पर टीम इंडिया के खतरनाक खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे पर कप्तानी सौंपी जा सकती है।

इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी!

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। सूर्यकुमार यादव आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक Suryakumar Yadavआयरलैंड दौरे को लेकर बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव को ही टीम इंडिया की कप्तानी भी जा सकती है क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उप कप्तान बनाया गया है।

हार्दिक और गिल को मिलेगी आराम

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया से ब्रेक लेने जा रहे हैं। जिसके बाद बताया जा रहा है कि आयरलैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को भी आराम दिया जा Team India सकता है। बीसीसीआई के अधिकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद जैसा महसूस करते हैं उस हिसाब से वर्क लोड को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

Read More-Ind vs Wi: इतिहास में दर्ज हुआ किंग कोहली का नाम! बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img