T20 क्रिकेट में मुंबई ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बन गई इस मामले में दुनिया की नंबर-1 टीम

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने T20 क्रिकेट में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और मुंबई इंडियंस ऐसा करने वाली दुनिया की पहली T20 टीम बन गई है।

150
mi vs dc

Mumbai Indians: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सबसे खतरनाक T20 टीम में गिना जाता है। मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है। लेकिन इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ खेल रही है। आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने T20 क्रिकेट में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और मुंबई इंडियंस ऐसा करने वाली दुनिया की पहली T20 टीम बन गई है।

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस ने T20 क्रिकेट में अपनी 150वी जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की है। इसके साथ मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है क्योंकि क्योंकि अभी तक दुनिया की किसी भी T20 टीम ने 150 मैच नहीं जीते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है जिसे 148 T20 मैच जीते हैं। फिर तीसरे नंबर पर T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारत की इंटरनेशनल टीम आ जाती है क्योंकि टीम इंडिया ने 144 T20 मैच जीते हैं।

मुंबई ने खोला जीत का खाता

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के तीन मैच में लगातार तीन हार देखनी पड़ी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज 205 रन ही बना पाए जिस कारण मुंबई इंडियंस को इस मैच में 29 रनों से जीत मिली है यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 की पहली जीत है।

Read More-वर्ल्ड कप हारने के बाद लोगो के सपोर्ट को देखकर हैरान थे Rohit Sharma, कहा-‘लगा था कि फैंस पर गुस्सा होंगे लेकिन…’