MS Dhoni के फैन ने पार की दीवानगी की सारी हदें, खून से लिखा माही को खत

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आज पूरी दुनिया में लाखों चाहने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हो लेकिन उनका जलवा आईपीएल मैचों में देखने को मिलता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने दीवानगी की सारी हदें ही पार कर दी हैं। इस जबरा फैन ने महेंद्र सिंह धोनी को खून से खत लिखा है।

धोनी को लिखा खून से खत

आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी का एक फैन इस समय चर्चा में आ गया है। महेंद्र सिंह धोनी का यह जबरा फैन राजस्थान के भीलवाड़ा शहर का बताया जा रहा है। इस शख्स ने अपने खून से महेंद्र सिंह धोनी को खत लिखा है। महेंद्र सिंह धोनी को इस शख्स ने खत लिखते हुए कहा ‘आई लव यू माही.. आपको भीलवाड़ा में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में आना है’। इस शख्स की दीवानगी ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं। राजस्थान का यह आदमी सोशल मीडिया पर इस समय बहुत ही ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

धोनी को प्रतियोगिता में बुलाया

आपको बता दें कि इस शख्स ने मैन सिंह धोनी के बर्थडे के मौके पर एक प्रतियोगिता रखी है। जिसका नाम है हैप्पी बर्थडे MS Dhoniवर्ल्ड कप। यह प्रतियोगिता राजस्थान के भीलवाड़ा में खेली जाएगी जिसमें 12 टीमें आपस में खिताब के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। इस शख्स ने आगे बताया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी का बचपन से फैन है।

Read More-Adipurush के लिए क्रिकेटर Virendra Sehwag ने किया चौंकाने वाला ट्वीट, कहा-‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा…’

Hot this week

यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जुलाई से मिल सकती है बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img