Sunday, February 15, 2026

ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी में MS Dhoni ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

Rishabh Pant: भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन आज दुल्हन बनने जा रही है‌। ऋषभ पंत (Rishabh pant) की बहन की शादी में भारतीय टीम के कई क्रिकेटर्स पहुंचे हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मसूरी पहुंचे हैं। ऋषभ पंत की बहन की शादी कीरत में मसूरी में हो रही हैं। ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

सुरेश रैना के साथ धोनी ने किया डांस

ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी में महेंद्र सिंह धोनी ने काले रंग का डिजाइनर कुर्ता पहना हुआ था वही सुरेश रैना भी काले रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। धोनी की पत्नी साक्षी चमकीली ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि धोनी पेंट रहना उनके कुछ दोस्त ‘दमा दम मस्त मस्त’ कलंदर गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

सगाई में भी पहुंचे थे महेंद्र सिंह धोनी

ऋषभ पंत की बहन साक्षी की सगाई में भी महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे थे। पिछले साल जनवरी में ऋषभ पंत की बहन की सगाई हुई थी।लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत की बहन साक्षी उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। वह लंदन की एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर हैं।

Read More-‘भारत की B टीम भी चैंपियंस ट्राॅफी जीत लेती…’ Team India को लेकर माइकल वाॅन का बड़ा दावा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img