घायल शख्स के लिए फरिश्ता बने मोहम्मद शमी, दुर्घटनाग्रस्त हुई कार तो ऐसे बचाई युवक की जान, देखें वीडियो

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। मोहम्मद शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया है। आपको बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक शख्स के लिए फरिश्ता साबित हुए हैं। क्योंकि मोहम्मद शमी ने एक दुर्घटनाग्रस्त हुई कार से युवक की जान बचाई है।

शमी ने बचाई युवक की जान

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्लेटफार्म से एक वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में एक कर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद मोहम्मद शमी एक घायल शख्स के हाथ में पट्टी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने शेयर करते हुए लिखा है कि “वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया, उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।” इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग क्रिकेटर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप में किया कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज रहे हैं। क्योंकि मोहम्मद शमी ने 11 वनडे विश्व कप के मैचों में 23 विकेट लिए हैं। इसके साथ मोहम्मद शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में तीन बार एक मैच में 5 विकेट भी लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था|

Read More-साथी खिलाड़ी की शादी पार्टी को इंजॉय करते दिखे बाबर आजम, सरफराज खान ने भी यूं लिए मजे

Hot this week

ईरान ने कहा रास्ता खुला… फिर क्यों लौटे भारतीय टैंकर? सामने आई चौंकाने वाली वजह!

मध्य-पूर्व के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img