लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा, बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन को लेकर नीलामी शुरू हो चुकी है क्योंकि मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज 24 नवंबर से हो चुकी है जहां पर अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत पर सबसे बड़ी बोली लगाई है। ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन की नीलामी में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बड़ी बोली लगाई है पंजाब ने भी ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जाइंट्स फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में अपने साथ शामिल कर लिया और अब आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत लखनऊ के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और वह इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

श्रेयस अय्यर भी महंगे बिके

कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 से रिलीज कर दिया था जिसके बाद मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने बहुत ही मोटी रकम देकर अपने साथ शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। इसी के साथ श्रेयस अय्यर आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Read More-17 महीने बाद किंग कोहली ने जड़ा 81वां शतक, मैदान से ही वाइफ को दिया फ्लाइंग किस

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img