Sunday, February 8, 2026

पाकिस्तान की हार पर खुशी से झूम पूर्व भारतीय क्रिकेटर, Rashid Khan के साथ मैदान पर Irfan Pathan ने किया डांस

World Cup 2023: कल 23 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सामना वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से हुआ है। लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की है। अफगानिस्तान टीम में पाकिस्तान टीम को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। पाकिस्तान की हार पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अफगानिस्तान टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज राशिद खान के साथ मैदान पर जोरदार डांस किया है।

राशिद खान के साथ नाचे इरफान पठान

आपको बता दे कि इस समय अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मैच के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत पर मैदान में जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारतीय टीम के क्रिकेटर इरफान पठान मैदान में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ डांस डांस करने लगते हैं। इस दौरान राशिद खान और इरफान पठान के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अफगानिस्तान ने किया उलटफेर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की गेंदबाजी बहुत ही खराब रही है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए थे जिसके बाद अफगानिस्तान टीम ने मैच दो विकेट के नुकसान पर 49 ओवरों में 286 रन बना दिए और 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया।

Read More-वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान का अचानक हुआ निधन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img