Tuesday, February 10, 2026

World Cup 2023 के लिए कल होगी भारतीय टीम की घोषणा, 15 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत

Team India: भारत में होने वाले विश्व कप 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय भारत एशिया कप खेल रहा है। लेकिन आपको बता दे कि एशिया कप 2023 के बीच में ही बीसीसीआई बहुत बड़ा फैसला ले सकता है। कल विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जाएगा।

कल होगा टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने अभी तक विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। बीसीसीआई कल 5 सितंबर को विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकता है। भारतीय टीम विश्व कप 2023 को रोहित शर्मा की Team Indiaकप्तानी में खेलने जा रही है। विश्व कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा सहित 15 खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। आईसीसी द्वारा आदेश दिया गया था कि 5 सितंबर को सभी टीमें विश्व कप 2023 के लिए अपने खिलाड़ियों की लिस्ट हमे सौंपे।

12 साल से टीम इंडिया को है विश्व कप का इंतजार

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में आखिरी बार विश्व कप का खिताब जीता था। Team India इसके बाद लगातार भारतीय टीम को विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2019 में हुए विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में हर का सामना करना पड़ा था।

Read More-World Cup 2023 से पहले इन देशों के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी Team India, ICC ने जारी किया शेड्यूल

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img