Monday, January 26, 2026

29 जून: आज के ही दिन पूरा हुआ था 17 साल का सपना, रोहित की कप्तानी में T20 WC 2024 का चैंपियन बना था भारत

T20 World Cup 2024 Final: आज 29 जून को भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बने एक साल हो चुका है। क्योंकि t20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का 17 साल पुराना सपना पूरा हुआ था। भारतीय टीम ने आज के ही दिन t20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला जीता था।

भारत ने बनाए थे 176 रन

T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। इसी दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 31 गेंद में 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वही शिवम दुबे ने भी 16 गेंद में 27 रन बनाए थे।

7 विकेट से जीता था भारत

फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 12 रन पर 2 विकेट गिर गए थे। लेकिन फिर विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंद में 52 रन की पारी खेल कर भारत को बैक फुट पर धकेल दिया था और मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन का विकेट लेकर खेल को भारत की तरफ मोडा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और हार्दिक पांड्या ने सिर्फ आठ रन दिए थे इसी के साथ भारत में t20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को साथ रन से हराया था। भारतीय टीम 17 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर t20 विश्व कप की चैंपियन टीम बनी थी।

Read More-Ind vs Eng टेस्ट सीरीज के बीच इस भारतीय क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img