आमेर में गाइड की हत्या के बाद क्यों मचा बवाल? बाजार बंद, सड़कों पर उतरे लोग

Jaipur Amer News: जयपुर के आमेर इलाके में टूरिस्ट गाइड मनीष सैनी की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। सोमवार को पर्यटकों को रास्ता बताने को लेकर हुए विवाद के दौरान जीप चालक आजम ने कथित तौर पर मनीष पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 23 घंटे इलाज के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आमेर में लोगों का गुस्सा बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। स्थानीय बाजार बंद कर दिए गए और लोग धरने पर बैठकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

बुलडोजर और एनकाउंटर की उठी मांग

मनीष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के सामने सख्त कार्रवाई की मांग रखी है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, एनकाउंटर और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन लोगों का आक्रोश अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मामले में मृतक और आरोपियों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

इस घटना के बाद आमेर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर को जीप चालक आजम और गाइड मनीष के बीच रास्ता बताने को लेकर विवाद हुआ था। यह मामला किले के नीचे स्थित जीप पार्किंग स्टैंड का बताया जा रहा है। आरोप है कि मनीष ने उस समय आमेर थाने में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में समय रहते कार्रवाई नहीं की। इसके कुछ दिन बाद सोमवार को दोनों फिर आमने-सामने आए और कहासुनी के दौरान मनीष पर चाकू से हमला कर दिया गया। अब लोगों का आरोप है कि यदि पहली शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

पुलिस छावनी बना आमेर, किला भी बंद

मनीष की मौत के बाद आमेर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आमेर की ओर जाने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और आमेर किला भी बंद रखा गया है। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और कुछ प्रदर्शनकारियों ने गो-बैक के नारे लगाए। इसी बीच राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होने वाला है। मतदान से कुछ घंटे पहले हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Read More-=अब 5G नहीं, 6G की तैयारी! भारत ने उठाया बड़ा कदम, अमेरिका समेत 24 देशों के साथ ये करेगा काम

 

Hot this week

‘पुलिस छात्रों को परेशान करने में बिजी…’, अभिजीत दीपके के इस बयान से मचा हड़कंप

दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के...

लाल टोपी के बाद अब नीली ड्रेस! अखिलेश यादव ने क्यों चली दलित वोटों पर नई चाल?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img