RCB की लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी के पीछे कौन थे असली हीरो? 3 खिलाड़ियों ने अकेले बदल दिया पूरा खेल!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे RCB के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले टीम ने IPL 2025 का खिताब जीता था और अब IPL 2026 में भी जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। पूरे सीजन में टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया, लेकिन तीन खिलाड़ियों का योगदान इतना बड़ा रहा कि उन्हें जीत का असली सूत्रधार माना जा रहा है।

 विराट कोहली का बल्ला बना सबसे बड़ा हथियार

IPL 2026 में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी क्यों हैं। उन्होंने पूरे सीजन में 16 मैचों में 675 रन बनाए और उनका औसत 56.25 रहा। 165.84 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 105 रन रहा। कोहली ने 73 चौके और 25 छक्के लगाकर विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके अनुभव और निरंतरता ने RCB की बल्लेबाजी को मजबूत आधार दिया और कई अहम मैचों में टीम को जीत दिलाई।

 भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी ने बदला मैच का रुख

RCB की जीत में गेंदबाजी विभाग के सबसे बड़े हीरो रहे भुवनेश्वर कुमार। उन्होंने IPL 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए और वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनका औसत 17.89 और इकोनॉमी 7.95 रहा, जो उनके नियंत्रण और प्रभाव को दर्शाता है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट रहा। खास बात यह रही कि उन्होंने पावरप्ले में 17 विकेट चटकाए, जिससे शुरुआत में ही विपक्षी टीम दबाव में आ जाती थी। उनकी स्विंग और लाइन-लेंथ ने कई मैचों में RCB को जीत दिलाई।

रजत पाटीदार की कप्तानी ने पूरी टीम को बनाया चैंपियन

कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन में न सिर्फ रणनीति बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम को मजबूती दी। उन्होंने 15 मैचों में 501 रन बनाए और उनका औसत 41.75 रहा। 192.69 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 93 रन रहा। पाटीदार ने 30 चौके और 42 छक्के लगाकर कई मौकों पर मैच को फिनिश किया। उनकी आक्रामक कप्तानी और शांत दिमाग ने RCB को दबाव वाले मुकाबलों में भी जीत दिलाई और टीम को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना दिया।

Read More-फाइनल से पहले IPL में बदलाव की मांग, सचिन तेंदुलकर ने नियमों पर उठाए सवाल

Hot this week

4 साल बाद यूपी में स्थायी DGP की नियुक्ति, राजीव कृष्ण बने नए पुलिस प्रमुख

उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img