Saturday, January 24, 2026

‘नया सीजन और नई भूमिका का इंतजार नहीं कर सकता…’IPL 2024 के शुरू होने से पहले वायरल हुआ धोनी का पोस्ट

Ms Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को 22 मार्च को मैदान पर देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से पहले एक पोस्ट शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी ने किया पोस्ट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट को शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक पर आईपीएल को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा “नए सीज़न और नई ‘भूमिका’ का इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहें।”

फिर से संभालेंगे चेन्नई की कमान

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का फाइनल जिताया था जिसमें चेन्नई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में शानदार जीत मिली थी। अब आईपीएल 2024 में भी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरने वाले हैं। 42 साल की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Read More-‘कोहली ने मेरे साथ स्लेजिंग की..’ क्यों हुआ था नवीन और विराट का झगड़ा? अफगान क्रिकेटर ने खुद बताई वजह

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img