Thursday, November 13, 2025

धोनी ने पूरे किए 5 हजार रन तो रोहित ने जड़े 500 छक्के, चेन्नई और मुंबई के मैच में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

MI vs CSK: जब भी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महा मुकाबला खेला जाता है तब सभी की निगाहें इस महा मुकाबला पर लगी होती है। कल आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े में बहुत ही शानदार मुकाबला देखने को मिला है। मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं जिसमें रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया है।

धोनी ने पूरे के 5000 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आते है। तब स्टेडियम में अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिलता है। मुंबई के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी अंत के ओवर में बल्लेबाजी करने आए इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की तीन गेंद में लगातार तीन छक्के जड़ दिए और अगली गेंद पर दो रन ले लिए इस तरह धोनी ने चार गेंद में मुंबई के खिलाफ 20 रन बना दिए। इसके साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 5000 पूरे कर लिए हैं और वह सीएसके के लिए 5000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

वानखेड़े में चला हिटमैन का शो

भले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा ने अपने बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 गेंद में 105 रन की नाबाद पारी खेली है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले हैं।

इसके साथ रोहित शर्मा ने अपने T20 करियर में 500 छक्के पूरे कर लिए हैं और रोहित शर्मा T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक T20 में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 105 6 छक्के जड़े हैं।

Read More-KKR के खिलाफ नई जैसी पहन कर उतरे लखनऊ के खिलाड़ी, हैरान कर देगी वजह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img