Wednesday, February 11, 2026

‘हम टीम इंडिया को हराएंगे…’ टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान ने किया बड़ा बयान

Ind vs Ban 1st Test: बांग्लादेश और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से चेन्नई में होने वाला है। चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान में बड़ा बयान दिया है और भारतीय टीम को हराने की बात कही है।

बांग्लादेश के कप्तान ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो वही टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश की कप्तानी टेस्ट सीरीज में नजमुल हसन संतो को दी गई है। नजमुल हसन संतो ने टेस्ट सीरीज से पहले बयान देते हुए कहा कि हम अपनी तरफ से भारत को हराने के लिए पूरी कोशिश करेंगे भारतीय टीम हमसे रैंकिंग में आगे है लेकिन हम भारत को आसानी से नहीं जीतने देंगे मैदान पर हम इसी ही माइंडसेट के साथ करने वाले हैं। हम चाहेंगे कि मुकाबला का परिणाम आखिरी सत्र में निकले।

टीम इंडिया के खिलाफ खराब रहा बांग्लादेश का रिकॉर्ड

बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत के मुकाबले कमजोर है क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड हमेशा ही भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा है। क्योंकि अभी तक क्रिकेट के इतिहास में कभी भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इसके अलावा भारतीय टीम पिछले 12 साल से लगातार टेस्ट सीरीज में भारत की सबसे जमीन पर अजेय बनी हुई है।

Read More-टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर हो जाएंगे शुभमन गिल, जानें वजह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img