Wednesday, February 4, 2026

2013 से 2023… रोहित शर्मा की कप्तानी छिनने के बाद CSK ने दिया MI के पूर्व कप्तान को खास सम्मान

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग को सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में भारत सही दुनिया के कई धुरंधर खिलाड़ी मैच खेलने आते हैं। आपको बता दे कि कल 15 दिसंबर को आईपीएल के सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल कप्तान को बदल दिया है। रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के कप्तानी से हटने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख कर क्रिकेट फैंस इमोशनल हो गए हैं।

चेन्नई ने शेयर किया वीडियो

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अपने अधिकार एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कई पुरानी तस्वीर देखी जा सकती है जिसमें यह दोनों कप्तान टॉस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा “2013 से 2023: उत्साही चैलेंज का एक दशक! बहुत सम्मान, रोहित!” चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को क्रिकेट फैंस को पसंद कर रहे हैं।

चेन्नई और मुंबई में जीती है 5 बार आईपीएल ट्रॉफी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के सीजन को महेंद्र सिंह एक कप्तानी में जीतने के बाद रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स से भी आईपीएल की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Read More-U-19 Asia Cup: भारत का टूटा फाइनल खेलने का सपना, सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने हराया

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img