Monday, January 5, 2026

रोहित को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर फूटा आकाश चोपड़ा का गुस्सा,कहा ‘फेक न्यूज़ फैलाने के लिए आईपीएल…’

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2024 में t20 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन भी आईपीएल के द्वारा कर लिया गया है जिसमें कई खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। आपको बता दे कि कुछ लोग रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैला रहे हैं। इसके बाद खुद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इन खबरों को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।

फेक न्यूज़ पर फूटा आकाश चोपड़ा का गुस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर हाल ही में खबरें चल रही थी कि रोहित शर्मा को t20 विश्व कप में शामिल नहीं करना चाहिए था क्योंकि रोहित शर्मा अब आईपीएल में पावर प्ले भी नहीं खेल पा रहे हैं। इसके बाद इन खबरों को लेकर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आकाश चोपड़ा ने लिखा “नफरत और फेक न्यूज़ फैलाने के लिए आईपीएल बेस्ट टाइम है… और इस तरह का बकवास। फैन आर्मी हमेशा इसे सरहाने के लिए मौजूद रहती हैं। मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि व्यूज या जुड़ाव नैतिकता से ज़्यादा ज़रूरी है।”

बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे रोहित

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक शतक लगाया है लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं निकल पाई है। आईपीएल 2024 के 11 मैच में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने 326 रन बनाए हैं। पिछले चार पारियों में रोहित शर्मा 15 रनों के स्कोर का भी आंकड़ा नहीं पर कर पाए हैं। लेकिन रोहित शर्मा भारत के कप्तान है और विश्व कप में रोहित का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है।

Read More-कंगारूओ ने भारत से छीनी बादशाहत, टीम इंडिया को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया बनी टेस्ट के नंबर-1 टीम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img