सैनिक स्कूल में नौकरी पाने का मौका! 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन, जानें कितनी योग्यता जरूरी

Sainik School Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के साथ 10वीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है। खास बात यह है कि कुछ पदों पर नियमित तो कुछ पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

सैनिक स्कूल गोपालगंज की ओर से TGT जनरल साइंस, TGT कंप्यूटर साइंस, काउंसलर, बैंड मास्टर, वार्ड बॉय और जनरल एम्प्लॉयी के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें TGT के दोनों पद नियमित हैं, जबकि अन्य पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

10वीं पास उम्मीदवारों को भी मिलेगा मौका

TGT जनरल साइंस के लिए संबंधित विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन, B.Ed और CTET पेपर-2 पास होना जरूरी है। वहीं, कंप्यूटर साइंस पद के लिए संबंधित डिग्री, कंप्यूटर डिप्लोमा और B.Ed की योग्यता मांगी गई है। काउंसलर और बैंड मास्टर पदों के लिए संबंधित विषयों की डिग्री या निर्धारित कोर्स जरूरी है। दूसरी ओर, वार्ड बॉय और जनरल एम्प्लॉयी के पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए संबंधित कार्य का अनुभव भी मांगा गया है।

31 दिसंबर से पहले भेजना होगा आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। उम्मीदवार सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट www.ssgopalganj.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लगाकर बैंक ड्राफ्ट के साथ स्कूल के पते पर भेजना होगा। सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित है। वार्ड बॉय और जनरल एम्प्लॉयी के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष और अन्य पदों के लिए 21 से 35 वर्ष है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर होगी। आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी शर्तें जरूर जांच लें।

Read More-अरबों की दौलत के मालिक अनंत अंबानी गोवर्धन में नंगे पैर चले, कृष्ण भक्ति में भावुक होकर कही ये बात

Hot this week

अरबों की दौलत के मालिक अनंत अंबानी गोवर्धन में नंगे पैर चले, कृष्ण भक्ति में भावुक होकर कही ये बात

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी शुक्रवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img