लेखपाल बनने की रेस में कौन आगे? UPSSSC ने जारी किया रिजल्ट, 28,409 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, ऐसें करें चेक

UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 28,409 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती के जरिए राजस्व विभाग में लेखपाल के 7,994 पदों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया गया था। रिजल्ट के साथ आयोग ने विभिन्न वर्गों की कटऑफ भी जारी की है।

किस वर्ग के लिए कितनी रही कटऑफ?

लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग की कटऑफ 58.75 अंक रही। अनुसूचित जाति के लिए 51.25, अनुसूचित जनजाति के लिए 44, ओबीसी के लिए 55.75 और ईडब्ल्यूएस के लिए 55.25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण की अलग-अलग श्रेणियों के लिए भी कटऑफ जारी की गई है। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 34.25, महिला अभ्यर्थियों के लिए 49.25 और पूर्व सैनिकों के लिए 30.50 अंक कटऑफ रही। दिव्यांग श्रेणियों के लिए भी आयोग ने अलग मानक जारी किए हैं।

28,409 अभ्यर्थियों के सामने अब अगला चरण

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए 28,409 अभ्यर्थियों को अब एलिजिबिलिटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आयोग आगे की प्रक्रिया के लिए तारीख, दस्तावेज अपलोड करने का तरीका, सत्यापन स्थल और अन्य जरूरी निर्देश बाद में जारी करेगा। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने शैक्षणिक, आरक्षण और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें। आयोग की वेबसाइट पर आने वाले नए नोटिस पर भी नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

ऐसे चेक करें UP लेखपाल रिजल्ट 2026

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के नोटिस बोर्ड में लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर परिणाम और क्वालीफाइंग स्टेटस दिखाई देगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि, UP लेखपाल रिजल्ट 2026 में नाम आना अंतिम चयन नहीं है। 28,409 उम्मीदवारों को केवल अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अंतिम नियुक्ति डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया के अन्य निर्धारित चरण पूरे होने के बाद ही होगी।

Reads More-थाने में रस्सी से बांधकर पीटा? हाईकोर्ट ने UP पुलिस को दिया ऐसा झटका, नहीं मिली कोई राहत!

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img