Friday, November 14, 2025

नवरात्रि से पहले लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Surya Grahan: ज्योतिष और वैज्ञानिक दोनों के अनुसार ग्रहण कोई भी शुभ नहीं माने जाते हैं। चाहे सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण दोनों ही ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अभी हाल ही में होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था और अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण नवरात्रि के ठीक 1 दिन पहले लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण के अगले दिन 9 अप्रैल को चैत्र के नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद में लगने जा रहा है।

इस समय से लगेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9:12 पर लगेगा। इसका समापन 9 अप्रैल रात 1:20 पर होगा। तब तक चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत भी हो जाएगी। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण कनाडा से लेकर उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि ग्रहण की वजह से नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होगी या फिर नहीं? हालांकि आपको बता दें इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में दिखाई नहीं देगा जिसकी वजह से कलश स्थापना हो सकती है।

इन पांच राशि वालों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

सूर्य और चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है कुछ राशि के जातकों पर इसका असर अच्छा पड़ता है तो कुछ पर बहुत ही बुरा रहता है। साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का असर इन पांच राशि के जातकों पर बहुत ही बुरा रहेगा। जिसमें मेष राशि समेत वृश्चिक, कुंभ ,धनु और कन्या राशि शामिल है। इन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव बहुत ही गलत रहेगा इनको बहुत ही सोच समझकर फैसला लेना होगा। आर्थिक परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कब है बासोड़ा या शीतला अष्टमी? इस दिन बनाया जाता है बासी खाना

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img