‘मेरी शादी की फिक्र मत करना…’ कानपुर के हॉस्टल में छात्रा की मौत, डायरी के आखिरी पन्नों में छिपा है कौन सा दर्दनाक राज?

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित काकादेव का गीता नगर इलाका उस वक्त दहल उठा, जब वहां के एक नामचीन गर्ल्स हॉस्टल में रह रही 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान घाटमपुर (जवाहर नगर) की रहने वाली पूर्वा सचान के रूप में हुई है, जो पॉलीटेक्निक की पढ़ाई के लिए बीते 28 जून को ही इस हॉस्टल में रहने आई थी। मंगलवार की देर रात पूर्वा का मोबाइल फोन लगातार बज रहा था, लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो सहेलियों को अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने दरवाजे की दरार से अंदर झांका, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूर्वा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और हॉस्टल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

डायरी में लिखा सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची काकादेव पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ पूर्वा की एक पर्सनल डायरी लगी, जिसमें लिखा एक सुसाइड नोट अब इस पूरे मामले का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। डायरी में पूर्वा ने अपने माता-पिता के लिए बेहद भावुक बातें लिखी थीं। उसने लिखा था, ‘मेरी शादी की टेंशन मत लीजिए… और अब पैसों की परेशानी भी नहीं होगी।’ इन चंद लाइनों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर पढ़ाई की उम्र में 19 साल की इस मासूम बच्ची के दिमाग में ऐसा क्या चल रहा था, जिसने उसे इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

ट्रक ड्राइवर पिता का रो-रोकर बुरा हाल

पूर्वा के पिता राम सिंघासन सचान पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से बेटी को आगे बढ़ाने के लिए शहर भेजा था। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वे तुरंत देर रात घाटमपुर से कानपुर पहुंचे। मृतका के परिजनों का कहना है कि पूर्वा रोज घर पर फोन से बात करती थी और पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि हॉस्टल जाने के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनकी हंसती-खेलती बेटी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह देगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के बयानों को दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस खंगाल रही है पूर्वा के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री

एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने मीडिया को बताया कि पहली नजर में यह मामला खुदकुशी का ही लग रहा है, लेकिन असल कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आखिर वह पैसों की तंगी या शादी की बात को लेकर किस मानसिक दबाव में थी। पूर्वा के मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही हैं ताकि यह पता चल सके कि आखिरी वक्त में उसकी किससे बातचीत हुई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही इस दर्दनाक रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठ पाएगा।

Read More-मां की गोद से 3 साल की बच्ची को ले गया युवक, फिर चलती UP रोडवेज में की हैवानियत, मचा हड़कंप

Hot this week

सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं दिशा पाटनी की बहन, सरकार से की बड़ी अपील

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img