Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के एक ऐसे महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार थे जिन्होंने राष्ट्र, समाज, सैन्य और परिवार पर बारीकी से अध्ययन किया। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में महिलाओं के उन पांच गुना के बारे में बताया है जो हमेशा पति अपनी पत्नी के अंदर चाहता है। आईए जानते हैं वह कौन-कौन से पांच गुण हैं जिनके होने से पति जिंदगी भर अपनी पत्नियों की सारी बात मानते हैं।
वफादारी
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन महिलाओं के अंदर अपने पति के प्रति वफादारी और ईमानदारी होती है। वह कभी भी दुखी नहीं रहती हैं और उनके पति भी उन पर जीवन भर प्यार लुटाते हैं। ऐसी पत्नी हर पति चाहता है।
सदाचार और नैतिकता
एक अच्छी पत्नी को अपने नैतिक मूल्य ऊंचे रखना चाहिए। उसके अंदर लालच फरेब और झूठ नहीं होना चाहिए। अपने कार्यों में ईमानदारी और धर्म के प्रति समर्पण होना एक अहम गुण माना जाता है।
बुद्धिमान
चाणक्य के अनुसार एक आदर्श महिला को बुद्धिमान होना चाहिए। हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी बुद्धिमान हो विपत्तियों में घबराने के बजाय उसका साथ दें। ऐसी ही महिलाएं अपने पति के जीवन में खुशियां लाती हैं।
घर चलाने के गुण
चाणक्य के अनुसार हर महिला के अंदर घर चलाने के गुण होने चाहिए। पत्नी को घर चलाने में निपुण होना चाहिए उसे अपने पति की हैसियत घर का बजट बनाना चाहिए। प्रशासन, वित्त और निर्णय लेने में कुशल महिलाएं किसी भी परिवार की अहम संपत्ति मानी जाती हैं।
वाणी में मधुरता
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन महिलाओं की वाणी में मधुरता होती है उनके घरों में कभी भी कलह नहीं होती है। ऐसी महिला अपने पति के साथ ही ससुराल के सब लोगों का ख्याल रखती है और सम्मान करती हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-धनतेरस पर इन चीजों को दान करना माना जाता है बहुत शुभ, भर जाएंगे अन्न-धन के भंडार