Thursday, November 20, 2025

शनि के प्रकोप से बचने के लिए जून की दो तारीखे है बहुत शुभ, तुरंत कर लें ये उपाय

Shani Dev: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि व्यक्ति जीवन में अच्छे कर्म करते हैं तो शनि देव उनसे बहुत प्रसन्न रहते हैं और उनको कभी भी किसी प्रकार की परेशानियां सामने नहीं आती। शनि देव की पूरी दृष्टि से बचने के लिए जून में पड़ने वाली दो तारीखे बहुत ही लाभदायक है। पहले 6 जून है इस दिन शनि जयंती है। दूसरी 29 जून है जिस शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। इन दो दिनों में अगर शनि देव से जुड़े कुछ उपाय किया जाए तो शनि देव प्रसन्न होते हैं और उसको उसके मर्जी अनुसार फल देते हैं।

शनि जयंती पर करें ये काम

शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा और अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद शनि के अमोघ मंत्र का जाप करें इस दिन पीपल के पेड़ में जल जरुर चढ़ाएं।

शाम को करें ये उपाय

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप शिवजी की पूजा आराधना भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम के समय किसी जरूरतमंद को काले वस्त्र, तिल आदि का दान करें। शाम के समय पीपल के पेड़ के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें।

शनि देव के मंत्र का करें जाप

ऊं निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News india इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-31 मई को बनेगा बेहद दुर्लभ राजयोग, इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img