Sunday, January 25, 2026

18 दिन बाद पलटी मारेगी इन राशि वालों की किस्मत, शुक्र करने जा रहे गोचर

Shukra Gochar 2023: धन और वैभव के स्वामी कहे जाने वाले शुक्र जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों की किस्मत पलटी मार देती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए महज 25 दिन का समय लेते हैं। इस समय शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं अब यह 2 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और फिर वही पर गोचर करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से इन तीन राशि वालों के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा। शुक्र इन तीन राशि वालों की किस्मत चमका देंगे।

वृषभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन करना वृष राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि

शुक्र देव सिंह राशि में ही गोचर करेंगे जिसका प्रभाव इस राशि के जातक पर अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। परीक्षार्थियों के लिए यह समय अच्छा है अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चौतरफा आपको सफलता ही सफलता मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी कारोबारी के लिए यह समय अनुकूल है। शुक्र का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातक के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा‌।

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img