Thursday, November 13, 2025

घर की इस दिशा में लगा ले राम दरबार की ये तस्वीर, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

Ram Mandir Ayodhya: हिंदू धर्म में राम भगवान को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है। जिन घरों में भगवान राम की पूजा की जाती है उन घरों में हमेशा माता लक्ष्मी वास करती हैं। अक्षर आप लोगों ने हिंदू घरों में राम भगवान की फोटो लगी अच्छी होगी लेकिन वास्तु शास्त्र में इसकी सही दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार राम दरबार की फोटो लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इसे अगर सही दिशा में लगाया जाए तो व्यक्ति की किस्मत चमकते देर नहीं लगती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वास्तु जानकारी का कहना है कि अगर आप भगवान श्री राम की तस्वीर घर में लगाना चाहते हैं तो वास्तु के नियमों के बारे में पहले जरूर जान ले।

सही दिशा में लगाये श्री राम दरबार की फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार श्री राम दरबार की फोटो हमेशा घर की सही दिशा में ही लगनी चाहिए। श्री राम दरबार की फोटो में भगवान राम ,माता सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमान जी विराजमान होते हैं। घर में राम दरबार की तस्वीर राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाती है। भगवान श्री राम दरबार की तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच अनुकूलता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे मंदिर की पूर्वी दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। राम दरबार को सही दिशा में लगाने से परिवार में शांति का माहौल बना रहता है वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

राम दरबार की पूजा करने के नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद राम दरबार को गंगाजल से साफ करके वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद रोली और फूल चढ़ाएं। राम दरबार को प्रसाद का भोग लगाएं और सभी को वितरण करें। राम दरबार की रोज शाम को आरती भी करनी चाहिए। श्री राम दरबार की नियम से पूजा करने से हमेशा आपके घर में बरकत होगी और कभी भी आपके घर में किसी चीज की कमी नहीं होगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-एक हिंदू तो दूसरा मुस्लिम.., रामलला के दर्शन करने के लिए आगरा से अयोध्या पैदल निकल पड़े दो दोस्त

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img