Thursday, December 4, 2025

गलती से भी इन लोगों के नहीं छूने चाहिए पैर, माना जाता है बहुत अशुभ, चढ़ता है पाप

Feet Touching Niyam: बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना बहुत ही जरूरी होता है। कहते हैं कि अगर आप घर से कहीं जा रहे हैं या फिर आप किसी के घर आ रहे हैं तो आपको उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। किसी के पैर छूने का अर्थ किसी को सम्मान देना होता है। हिंदू धर्म में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जहां बड़े लोग भी छोटे के पैर छूते हैं। हालांकि आपको बता दे कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनके पैर बिल्कुल भी नहीं छूने चाहिए। ऐसा करने से आपको पाप चढ़ता है और पूरी जिंदगी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे आर्टिकल में जानते हैं कि किन लोगों के पैर नहीं छूने चाहिए।

शमशान से लौट रहे व्यक्ति

अगर कोई व्यक्ति शमशान से लौट रहा है तो उसके पैर नहीं छूने चाहिए। माना जाता है कि शमशान से वापस आ रहा व्यक्ति अशुद्ध हो जाता है।

दामाद से नहीं छुआने चाहिए पैर

दामाद को कभी भी अपने सास ससुर के पर नहीं छूने चाहिए। दामाद सास ससुर को हाथ जोड़कर नमस्कार कर सकता है। अगर ऐसा आप करते हैं तो आपको पाप चढ़ेगा।

भगवान की प्रतिमा के सामने

अगर आप किसी मंदिर में खड़े हैं या फिर भगवान की प्रतिमा के सामने चरण स्पर्श कर रहे हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए भगवान के आगे कोई बड़ा नहीं होता है। अगर आप प्रतिमा के आगे पैर छूते हैं तो भगवान का अनादर हो सकता है। आप हाथों से भी सम्मान दे सकते हैं।

भांजे -भांजी

कभी भी भांजे -भांजियों से पैर नहीं छुआने चाहिए। भांजे -भांजी भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पाप के भागीदार बनेंगे।

लेटे हुए व्यक्ति के पैर

माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति लेटा है तो उसके पैर नहीं छूने चाहिए। अगर आप किसी व्यक्ति के घर जाते हैं अगर वह लेटा है तो उसे उठा दें उसके बाद पैर छुए लेटे हुए व्यक्ति के पैर छूने से उसकी उम्र कम हो जाती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-बेहद गुस्सैल स्वभाव के होते हैं ये राशि के लोग, छोटी-छोटी बात पर मचा देते हैं हंगामा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img