मनी प्लांट में इन चीजों को डालने से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी, भर जाएंगे अन्न-धन के भंडार

Money Vastu Tips: हिंदू धर्म में कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक पूजा जाता है। इन पौधों को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। तुलसी से लेकर मनी प्लांट माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय पौधा माना जाता है। जिन घरों में मनी प्लांट लगा होता है उन घरों में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े कई सारे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे और अन्य धन के भंडार भर जाएंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में कुछ ऐसी चीज हैं जिनको शुक्रवार के दिन जरुर डालना चाहिए।

मनी प्लांट में डालें ये खास चीजें

-शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में कच्चा दूध मिश्रित जल अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अन्न- धन के भंडार भर जाते हैं।

-शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन करना चाहिए। साथ ही पूजा में उन्हें सफेद मिठाई जैसे खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए।

-शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का धागा या कलवा बांध देना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके घर में सकारात्मक बढ़ती है।

-शुक्रवार का दिन बहुत ही खास होता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए भी शुक्रवार के दिन को विशेष माना जाता है।

-मनी प्लांट हमेशा दक्षिण और पूर्व दिशा में ही रखा जाना चाहिए। घर के अंदर हारे या सफेद रंग की कांच की बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे किस साफ सफाई बहुत विशेष मानी जाती है।

Read More-सावन में गलती से भी इस दिन नहीं तोड़नी चाहिए बेलपत्र, बनेंगे पाप के भागीदार

Hot this week

योगी सरकार का सख्त आदेश: Ola-Uber चलाने से पहले करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेश सरकार की हाल ही में हुई कैबिनेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img