Saturday, December 27, 2025

13 दिसंबर से शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन, शुक्र और बुध दिखाएंगे मेहरबानी

Shukra Budh Yog: बुधदेव को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। बुध देव का राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 दिसंबर को बुध और शुक्र का लाभ दृष्टि योग बनेगा। बुधवार शुक्र के इस लाभ दृष्टि योग से कुछ राशि के जातकों की बल्ले- बल्ले हो जाएगी और इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुध और शुक्र का यह खास योग इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।

इन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा ये योग

मिथुन राशि – बुध- शुक्र के लाभ योग से जीवन में धान की स्थिति में गजब का सुधार होगा। इस शुभ योग के प्रभाव से जॉब में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। सुख और एश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे दांपत्य जीवन या लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह शुभ योग लाभकारी रहेगा।

तुला राशि-नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। कारोबार में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। शुक्र और बुध का लाभ दृष्टि योग तुला राशि से संबंधित जातकों के लिए विशेष शुभ माना जा रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से आपके जीवन में खुशहाली रहेगी।

कन्या राशि- विवाहित जातकों के जीवन में खुशियों की बौछार होगी। अविवाहित जातकों को इस दौरान शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से कारोबार में गजब मुनाफा होगा। इस राशि के जातकों को बुध और शुक्र दोनों ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होगी।

Read More-सपने में इन 3 जीवो को देखना माना जाता है बहुत शुभ, किस्मत चमकने के मिलते हैं संकेत

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img