गुप्त नवरात्र में तुरंत कर ले ये टोटके, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

गुप्त नवरात्रि के कुछ टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी और आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।

1035
Gupt Navratri 2023

Gupt Navratri 2023:धर्म ग्रंथों व शास्त्रों के अनुसार, एक साल में 4 बार नवरात्रि मनाया जाता है और इनमें से 2 नवरात्रि प्रकट होती हैं और 2 गुप्त माने जाते हैं। हालांकि कुछ लोग गुप्त नवरात्र का भी व्रत रखते हैं। आज हम आपको गुप्त नवरात्रि के कुछ टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी और आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।

शत्रु बाधा: अगर आपके हर काम में शत्रु बाधा आ रही है तो गुप्त नवरात्रि में माता रानी के मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं और ॐ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र पढ़कर 11 माला जाप करें।

मनचाहा जीवनसाथी: अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि अष्टमी पर मां दुर्गा को नौ लाल रंग के फूल, एक सिक्का, नारियल कपड़े में बांध कर “ओम श्री वरप्रदाय श्री नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद माता रानी को सब समर्पित कर दें।

धन लाभ के लिए: अगर आपके हाथ में पैसा ठीक नहीं रहा है तो इसके लिए आप नवरात्रि में रोजाना सुबह पीपल के पत्ते पर राम लिखें और कुछ मीठा रखकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा कर आए। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।

लक्ष्मी की कृपा: गुप्त नवरात्र में जरूरतमंदों और गरीबों को काले तिल दान करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और आपको तगड़ा लाभ होगा। आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

विवाह में देरी: अगर आपके विवाह में देरी हो रही है तो गुप्त नवरात्र में गुरुवार के दिन मां कात्यानी का स्मरण करके 11 हल्दी की गांठ चढ़ाएं। नवरात्रि के बाद यह हल्दी की गांठ अपने पास रख ले। विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा अचूक होती है। ‌

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-आज से शुरू हो गए इन लोगों के अच्छे दिन, गुरु ने किया नक्षत्र गोचर