होलाष्टक के दौरान जरूर करें ये पांच काम, बदल जाएगा भाग्य

Holashtak 2025: होलाष्टक एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवधि है जो हर साल फाल्गुन पूर्णिमा से ठीक 8 दिन पहले शुरू होती है। होलाष्टक का समय बहुत ही विशेष माना जाता है। इस बार होलाष्टक 7 मार्च से आरंभ हो रहा है होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक के दौरान होलिका दहन की तैयारियां शुरू होती हैं। होलाष्टक के दौरान विवाह, नामकरण, मुंडन, गृह प्रवेश अन्य शुभ संस्कारों का आयोजन नहीं किया जाता है। हालांकि होलाष्टक के दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं जो करने बहुत ही विशेष माने जाते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ

होलाष्टक के दौरान हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि यह नकारात्मकता को दूर करने में भी मदद करता है। हनुमान जी की उपासना करने से संकटों से छुटकारा मिलता है।

गरीबों को करे दान

होलाष्टक के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से न केवल पूण्य मिलता है बल्कि आपके जीवन में समृद्धि और सुख शांति लाता है। आप होलाष्टक के दौरान अन्न, वस्त्र, धन का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पितरों का तर्पण

होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण करना बहुत ही विशेष माना जाता है। यह कार्य आपके पितरों के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए होता है। तर्पण करने से आपके परिवार की पीढ़ियों को शांति मिलती है और परिवार में सुख समृद्धि बना रहता है।

ग्रह शांति पूजा

होलाष्टक के समय ग्रह शांति पूजा करवाना आपके जीवन में ग्रहों से संबंधित सभी परेशानियों को दूर करता है और नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। यह पूजा आपकी मानसिक तनाव को भी दूर करती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-होली पर कर ले ये अचूक उपाय, खराब ग्रह दशा से मिलेगा छुटकारा

Hot this week

योगी सरकार का सख्त आदेश: Ola-Uber चलाने से पहले करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेश सरकार की हाल ही में हुई कैबिनेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img