18 फरवरी तक भूल कर भी ना करें ये काम, परेशानियां नहीं छोड़ेंगी पीछा

18 फरवरी तक गुप्त नवरात्रि चलेंगे इस दौरान कुछ ऐसे काम है जो गलती से भी नहीं करने चाहिए। नहीं तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन गलतियों को करने से दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।

121
Navratri 2024

Navratri 2024: साल में चार बार नवरात्र पड़ते हैं। चार में से दो गुप्त नवरात्रि होते हैं। प्रत्यक्ष नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा में ममत्व भाव में की जाती है। माघ के महीने में गुप्त नवरात्रि आती हैं। साल 2024 में माघ के महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत कल 10 फरवरी हो चुकी है। गुप्त नवरात्रि के इन 9 पवित्र दिनों में कुछ काम ऐसे हैं जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए नहीं तो माता रानी नाराज हो जाएंगे। 18 फरवरी तक गुप्त नवरात्रि चलेंगे इस दौरान कुछ ऐसे काम है जो गलती से भी नहीं करने चाहिए। नहीं तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन गलतियों को करने से दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।

गलती से भी ना करें गुप्त नवरात्रि में ये काम

-गुप्त नवरात्रि का समय शरीर और आत्मा की शुद्धि का पर्व होता है। इसमें पवित्रता की बहुत जरूरत होती है।

-गुप्त नवरात्रि के दौरान तंत्र साधना की जाती है। लिहाजा गृहस्थ जन तंत्र पूजा में या तो शामिल नहीं हो यदि वे इसमें शामिल है तो इसके लिए बताए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। भूलकर भी पूजा के दौरान गलतियां नहीं होनी चाहिए।

-नवरात्रि के दौरान लहसुन- प्याज और नॉनवेज ,शराब आदि तामसिक भोजनों का सेवन नहीं करना चाहिए। राहु- केतु नाराज हो जाते हैं।

-महिलाओं, कन्याओं को सताने की गलती तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। जितना समय हो सके माता रानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

-गुप्त नवरात्रि के दौरान नाखून या बाल नहीं कटवाने चाहिए। ऐसा करने से मानसिक समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

READ MORE-कुछ ही घंटे बाद चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, शनि देव की बरसेगी कृपा