Sunday, February 15, 2026

साल 2024 में राशि परिवर्तन करने जा रहे देवगुरु बृहस्पति, इन लोगों पर होंगी मेहरबानी

New Year 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई गृह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। सभी ग्रह निश्चित समय पर गोचर करते हैं। ग्रहों के देवगुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए 13 महीने का समय लगा देते हैं। 2024 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं इस समय गुरु मेष राशि में विराजमान है और फिर 2024 में वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुछ राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन करना बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इन तीन राशि वालों की जिंदगी संवारते देर नहीं लगेगी।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए 2024 बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को भी गुड न्यूज़ मिल सकती है बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मेष राशि

नया साल मेष राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लाने वाला है। जहां से सोच भी नहीं होगा वहां से आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है अपनी बोली से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। 12 भाव में गुरु आपकी बचत खूब कर देंगे। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि

गुरु के गोचर करने से सुख समृद्धि में विकास होगा। जिन लोगों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है उनके लिए रिश्ता आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वालों के भाग्य के स्थान पर गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल परिणाम देगा। इस समय आपके रुके हुए काम बनेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-खत्म होने वाले हैं इन राशि वालों के बुरे दिन, मेहरबान होने जा रहे बुध

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img