Wednesday, December 24, 2025

घर के मुख्य द्वार पर इस पौधे की जड़ को लटकाने से दौड़ी चली आएगी मां लक्ष्मी, होगी बरकत

Vastu Shastra: कभी-कभी हमें पता नहीं चलता लेकिन वास्तु दोष की वजह से हमारे घर में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। वास्तु दोष बहुत ही अशुभ दोष माना जाता है। अगर किसी के घर में वास्तु दोष लग जाता है तो उस का जीना मुश्किल हो जाता है घर में कलह उत्पन्न होने लगती है ‌। वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से आपके घर में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएगी। वास्तु शास्त्र में घर के में गेट पर एक पौधे की जड़ को टांगना बहुत ही शुभ बताया गया है।

मेन गेट पर लटकाए इस पौधे की जड़ को

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधना मददगार हो सकता है। सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है । अगर आप घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ लटका देते हैं तो आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। तुलसी की जड़ को लटकाने के लिए पहले तुलसी की जड़ ले और उसे किसी लाल रंग के कपड़े में चावल के साथ बांध दें। फिरज्ञउसे घर के मुख्य द्वार पर लटका दें।

मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है तुलसी का पौधा

धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां आर्थिक संकट नहीं आता। धन की देवी मां लक्ष्मी अपना स्थान वही बना लेती हैं। घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ को बढ़ने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। हो सके तो नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-अगले साल इन 3 राशि वालों पर बनी रहेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, बनाएंगे सभी बिगड़े काम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img