Sunday, January 18, 2026

पितृपक्ष में इन चीजों का दान करने से प्रसन्न होते हैं पूर्वज, मिलता है पितृ दोष से छुटकारा

Pitru Paksh Daan: हिंदू धर्म में पितृपक्ष बहुत ही विशेष माने जाते हैं इन 15 दिनों में पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृ पक्ष के दौरान श्रद्धा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं। भद्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष यानि 17 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। कुंडली में पितृदोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिनको करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

पितृ पक्ष में इन चीजों का करें दान

स्वर्ण दान: पितृपक्ष के दौरान स्वर्ण दान करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। आपकी इच्छा के अनुसार जितना आपको बन सके उतना स्वर्ण दान करें। इससे परिवार में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

गुड का दान: पितृ पक्ष में गुड़ का दान करना बहुत ही विशेष माना जाता है। गुड़ के दान से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। उनका आशीर्वाद बना रहता है।

गौ दान: गौ दान करने से पितृपक्ष को श्री हरि के चरणों में स्थान मिलता है। पितृ पक्ष के दौरान गौ दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

गाय का घी: पितृपक्ष के दौरान गाय का घी दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो आपको गाय का घी जरूर दान करना चाहिए।

चावल और तेल का दान: पितृपक्ष के दौरान तिल और गेहूं का दान करना बहुत ही विशेष माना गया है। वही चावल का भी दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

Read More-सपने में इस पक्षी का दिखना माना जाता है बहुत शुभ, मिलते हैं ऐसे संकेत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img