बारिश न होने से परेशान ग्रामीणों ने नाबालिक लड़कों का कराया विवाह, हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

Karnatak News: आज भी हमारे देश में अंधविश्वास काफी व्याप्त है।अंधविश्वास से जुड़ी कई सारी घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि अब इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है यह मामला कर्नाटक का बताया जा रहा है जिसमें नाबालिक दो लड़कों की शादी कर दी गई। इसके पीछे की वजह भी बहुत ही चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि गांव में नाबालिक लड़कों की शादी करने से बारिश होने लगती है। गांव वालों की बारिश न होने से फसलों के खराब होने का डर है ग्रामीणों का कहना है की नाबालिक लड़कों की शादी से बारिश के देवता प्रसन्न होते हैं।

हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

दरअसल चिक्काबल्लापुर के चिंतामणि तालुक के एक गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार 31 अगस्त को दो नाबालिक लड़कों की शादी कर दी। किसानों ने दावा किया है कि जैसे ही शादी कराई गई तो आधे घंटे के अंदर ही बारिश होनी शुरू हो गई। रिपोर्ट में किसान के हवाले से लिखा गया है की शादी के लिए जिन दो लड़कों को चुना गया था वह कक्षा 5 में पढ़ते थे। इसमें पिछले समुदाय से जबकि दूसरा अनुसूचित जाति से संबंधित था। इस शादी में गांव के लोग भी शामिल होते हैं पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की जाती है दूल्हा -दुल्हन की
आरती भी उतारी जाती है गांव वाले दूल्हा- दुल्हन को गिफ्ट भी देते हैं।

शादी के बाद कैसी होती है लड़कों की जिंदगी

हालांकि इस गांव में इससे पहले भी दो नाम वाले लड़कों की शादी की कराई जा चुकी हैं। कर्नाटक के इस इलाके में यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। हालांकि शादी होने के बाद लड़के सामान्य तौर पर जिंदगी जीते हैं बड़े होने पर यह परिवार या फिर अपनी मर्जी से शादी भी कर सकते हैं। शादी के बाद लड़के और लड़की को इस रिश्ते को निभाना नहीं पड़ता है यह रस्म अदायगी के लिए होती है।

Read More-Basti: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चौराहे पर लगाया जाम

Hot this week

सड़क बनेगी या बचेंगे हजारों पेड़? विवाद के बाद CM धामी ने कर दिया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड में देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन सड़क परियोजना को लेकर...

पूर्व PM देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 72 साल पुराने साथ का हुआ अंत

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार से...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर मचा सियासी बवाल, राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

Rahul Gandhi: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले...

‘जेल या जहन्नुम’… अमरोहा में CM योगी की दो टूक, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img