चांद पर कैसे पहुंचा भारत? चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पहला वीडियो आया सामने

14 जुलाई को चंद्रयान-3 लांच किया गया था और आज 23 अगस्त शाम 6:04 पर लैंडिंग करने वाला था। चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

332
Chandrayaan-3

Chandrayaan- 3 Landing Video: चांद पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर ली है। भारत ने भी चांद पर अपना परचम लहरा दिया है। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर पहुंच चुका है। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लांच किया गया था और आज 23 अगस्त शाम 6:04 पर लैंडिंग करने वाला था। चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का खूबसूरत नजारा

जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि धरती जैसा ही चांद का साउथ पोल है। यहां बहुत ही ठंड रहती है सूरज की रोशनी बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है। इतना ही नहीं चांद के साउथ पोल पर भी रात को तापमान कम हो जाता है। इस वीडियो में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।

चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

आपको बताते हैं। भले ही चांद पर रूस और अमेरिका चीन पहुंच चुके हो लेकिन यह पहला मौका है जब कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना स्पेसक्राफ्ट को उतरेगा। इसी वजह से दुनिया भर के साइंटिस्ट चंद्रयान पर नज़रें लगाए बैठे हुए हैं। वही चंद्रयान के सफल लैंडिंग के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Read More-चांद पर भारत…चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर जश्न में डूबा पूरा देश