Wednesday, December 3, 2025

Rahul Gandhi फिर बने सांसद, 136 दिन बाद बहाल हुई संसद सदस्यता

Rahul Gandhi Parliament Membership: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने बीते 4 अगस्त को दोषिसिद्ध पर रोक लगा दी है, जिसके बाद अब उनकी सदस्यता भी बहाल कर दी गई है। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद 10 जनपथ के बाहर कांग्रेस समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया है। राहुल गांधी आज संसद में पहुंचकर केंद्र सरकार पर निशाना साध सकते हैं। 136 दिन बाद राहुल गांधी फिर से वायनाड के सांसद बन गए हैं। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी किस सदस्यता बहाली से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

136 दिन बाद फिर सांसद बने राहुल गांधी

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने से कांग्रेस समेत पूरे गठबंधन में जोश देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी का कद और भी बढ़ जाएगा पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब संसद सदस्यता की बहाली से उनकी ताकत बढ़ गई है। संसद सदस्यता बहाल होते ही दिल्ली में भी कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाया है। अब 136 दिन बाद फिर से राहुल गांधी सांसद बन गए हैं।

मंडी में मंदी क्यों?

आपको बता दे संसद सदस्यता बहाल होने के कुछ ही देर पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मंडी में मंदी क्यों? ये जानने आजादपुर मंडी के मजदूरों, व्यापारियों और किसानों से मुलाकात की। जटाशंकर एक मजदूर है जो इस काम के कारण 1 साल से ज्यादा घर से नहीं जा पाए हैं, अपने परिवार से नहीं मिल पाए हैं।

जाए भी तो कैसे काम छूटा तो पैसे कट जाएंगे और इस महंगाई में गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल होगा वही एक दुकानदार ने बताया कि नुकसान के कारण हफ्ते में दो से तीन राते भूखे ही सोना पड़ता है। देश के गरीबों की समस्याओं का समाधान करना तो दो सरकार उनकी एक भी नहीं सुन रही है।’

Read More-सिरफिरे बेटे ने पब्जी की लत में मां-पिता की कर दी हत्या

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img