प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी में जुटेंगी देश की बड़ी हस्तियां! PM मोदी से शाहरुख खान तक को न्योता, जानिए क्या होगा खास?

मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख 4 दिसंबर तय की गई है। लखनऊ के होटल रमाडा में इस शादी का भव्य आयोजन होगा। समारोह से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं और 3 दिसंबर से मेहंदी और पूजा की रस्में आयोजित की जाएंगी। इस शादी को खास बनाने के लिए परिवार की ओर से बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि समारोह में राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

PM मोदी और CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी में करीब 2000 मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। आमंत्रित लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत कई खास मेहमानों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के माध्यम से राहुल गांधी तक भी शादी का निमंत्रण पहुंचाया गया है।

क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

इस विवाह समारोह में राजनीतिक मेहमानों के साथ क्रिकेट जगत के सितारों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रह सकती है। जानकारी के मुताबिक, करीब 8 से 10 केंद्रीय मंत्रियों और लगभग 90 सांसदों-विधायकों को आमंत्रित किया गया है। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना और कुलदीप यादव समेत कई खिलाड़ियों को भी न्योता दिया गया है। अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में पहुंच सकते हैं। हालांकि, आमंत्रित मेहमानों के समारोह में आने की अंतिम पुष्टि उनके कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

बनारसी साड़ी और शाकाहारी पकवान होंगे खास आकर्षण

शादी में प्रिया सरोज के पहनावे को लेकर भी खास तैयारियां की गई हैं। उन्होंने अपने वेडिंग कलेक्शन के लिए लखनऊ से कपड़ों का चयन किया है, जिसमें बनारसी साड़ियां भी शामिल हैं। वहीं, जयमाल के दौरान वह अपने क्षेत्र पिंडरा के स्थानीय बाजार की ज्वेलरी पहन सकती हैं। मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। शादी का मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है। इसमें स्वागत के लिए सूप, कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और खास मिठाइयां परोसी जाएंगी। अब सभी की नजरें 4 दिसंबर के इस भव्य समारोह पर टिकी हैं।

Read More-अब पैकेट खोलने से पहले ही पकड़ी जाएगी खाने की गड़बड़ी! सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Hot this week

पाकिस्तानी सीरीज पर भारत सरकार सख्त, Netflix को दिया ऐसा आदेश; अब क्या करेगा OTT प्लेटफॉर्म?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली पाकिस्तानी वेब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img