असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और संगठन से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पार्टी की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीटिंग से पहले हुई। CJP का दावा है कि करीब 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिनमें केंद्रीय कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।
अभिजीत दीपके ने दी असम आने की चेतावनी
रांका की हिरासत के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। दीपके ने कहा कि अगर आशुतोष रांका और बाकी कार्यकर्ताओं को छोड़ा नहीं गया तो वह CJP के अन्य सदस्यों के साथ असम पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि रांका को एक निजी जगह से हिरासत में लिया गया और उन्हें हिरासत की वजह या आरोप के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
Ashu was picked up by Assam Police from a private residence. They have still not been told under what charges or on what grounds he has been detained.
If Ashu is not released, I will go to Assam along with other CJP members. Himanta can arrest us all.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 27, 2026
रांका ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस सुबह से ही पार्टी के सदस्यों को बैठक करने से रोक रही थी। CJP के मुताबिक, बैठक शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जानी थी। हालांकि, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और कार्रवाई की वजह को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले तय जगह बदली गई थी बैठक
CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग पहले गुवाहाटी के आठगांव इलाके में प्रस्तावित थी। बाद में बैठक की जगह बदलकर असम सचिवालय के सामने चौधरी टीला किए जाने की बात सामने आई। संगठन का आरोप है कि पहले वाले स्थान की बुकिंग रद्द करने के लिए दबाव बनाया गया। अब रांका की हिरासत और दीपके की चेतावनी के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से चर्चा में है।
Read More-जिस फैसले पर मचा था बवाल, विजय सरकार ने अचानक लिया यू-टर्न; जानिए क्या हुआ







