कब सामान्य होगा UP का मौसम? भारी बारिश के बीच CM योगी ने जारी किए ये निर्देश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के बीच प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कई जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधिकारियों को प्रभावित लोगों की मदद और नुकसान का आकलन तेजी से करने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटे के बाद प्रदेश में मौसम के सामान्य होने की संभावना है।

सीमावर्ती जिलों में बढ़ी निगरानी

नेपाल में हो रही भारी बारिश को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और बाढ़ राहत टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। आपात स्थिति में राहत हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राहत विभाग के मुताबिक प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सामान्य से 19 गुना अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई समेत कई जिलों में बारिश का असर ज्यादा रहा। वहीं कुछ जिलों में सामान्य बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बारिश नहीं हुई। प्रशासन ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

117 मकानों को नुकसान, फसलों का भी होगा आकलन

पिछले 48 घंटे के दौरान अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि पात्र किसानों को सहायता मिल सके। कच्चे मकानों और जलभराव वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।

Read More-14 छक्के 32 चौके और 166 रन… जब तिरुवनंतपुरम में आया था Virat Kohli का तूफान, मचाया था गदर

Hot this week

जिस फैसले पर मचा था बवाल, विजय सरकार ने अचानक लिया यू-टर्न; जानिए क्या हुआ

तमिलनाडु की विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने...

SIR विवाद के बीच चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, EC के समर्थन में बोले- ‘जनादेश को…’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू...

UNSC में भारत की दावेदारी पर रूस का खुला समर्थन, जर्मनी-जापान के नाम पर क्यों बदला रुख?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में स्थायी सदस्यता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img