टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, लेकिन पिता को दिया बड़ा सरप्राइज! फादर्स डे पर जायसवाल ने दिया करोड़ों का तोहफा

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास वजह से चर्चा में हैं। फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने पिता को एक लग्जरी कार गिफ्ट कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस यादगार पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में यशस्वी अपने पूरे परिवार के साथ कार शोरूम में नजर आ रहे हैं। उनके भाई तेजस्वी जायसवाल ने इस खास मौके की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पिता को दिया लग्जरी कार का तोहफा

वायरल तस्वीरों के मुताबिक, यशस्वी ने अपने पिता को लग्जरी एसयूवी मर्सिडीज-बीेंज GLS गिफ्ट की है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके माता-पिता की सादगी की हो रही है। तस्वीरों में उनके माता-पिता बेहद सामान्य कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोग इस पल को बेटे की सफलता और परिवार के संघर्ष का सम्मान बता रहे हैं।

टीम चयन से बाहर रहने के बावजूद चर्चा में बने हुए हैं यशस्वी

हाल के दिनों में यशस्वी जायसवाल के टीम चयन को लेकर भी चर्चा तेज रही है। सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद उनकी बल्लेबाजी की खूब तारीफ हो रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम संयोजन और बल्लेबाजी क्रम के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया। भारतीय टीम में पहले से कई अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं, जिसके चलते प्लेइंग कॉम्बिनेशन में उनके लिए जगह बनाना आसान नहीं था। इसके बावजूद फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में उन्हें फिर से मौका मिलेगा।

घर्ष से सफलता तक का सफर बना मिसाल

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट सफर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। कठिन परिस्थितियों से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचने वाले इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। फादर्स डे पर दिया गया यह तोहफा केवल एक लग्जरी कार नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के संघर्ष और त्याग के प्रति सम्मान का प्रतीक भी माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पल को भावुक और प्रेरणादायक बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि यशस्वी ने अपनी मेहनत से न सिर्फ क्रिकेट में नाम कमाया, बल्कि अपने परिवार का सपना भी पूरा किया।

Read More-राम मंदिर के दान प्रबंधन पर क्यों उठ रहे सवाल? रसीद, जेवर और शिकायतों को लेकर सामने आए कई दावे

 

Hot this week

RSS प्रमुख की बात से गदगद अभिजीत दीपके, BJP नेताओं को दे डाली बड़ी नसीहत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के Gen...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img