Sunday, December 28, 2025

पंचतत्व में विलीन हुए अनिल कपूर की मां, एक्टर के चेहरे पर दिखा मां के खोने का दर्द

Anil Kapoor Mother Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनिल कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है अनिल कपूर की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनिल कपूर की मां पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। अनिल कपूर की मां के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे। मां का अंतिम संस्कार करने के बाद अनिल कपूर बहुत ही भावुक और गमगीन नजर आए हैं। अनिल कपूर की मां का अंतिम संस्कार मुंबई के श्मशान घाट में हुआ है।

दोस्त को संभालते नजर आए जैकी श्रॉफ

एक्टर अनिल कपूर अपनी मां का अंतिम संस्कार करने पहुंचे। सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक्टर बेहद गम में डूबे दिखे। इस दौरान अनिल कपूर के साथ उनके जिगरी दोस्त जैकी श्रॉफ उनको संभालते हुए नजर आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर उनके पास ही रहती थी और अनिल कपूर अपनी मां के बहुत ही करीब थे। निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने आज 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सोनम कपूर की दादी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। ये खबर सुनते ही पूरा कपूर खानदान सोनम के घर पहुंचा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक हफ्ते से बीमार थी अनिल कपूर की मां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर की दादी और अनिल कपूर की मां करीब 1 हफ्ते से बीमार थीं और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनके निधन की खबर से न सिर्फ पूरे कपूर खानदान में बल्कि पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है‌।

Read More-देर रात जोया अख्तर के घर से निकली कैटरीना कैफ, तो लोगों ने दागे ऐसे सवाल

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img