Saturday, February 21, 2026

होलिका दहन के बाद सीधे ना करें घर में प्रवेश, इस काम को करने से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Holika Dahan: फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी 13 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया है भद्रा काल की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10:04 से हो चुकी है। जबकि भादरा की समाप्ति रात 10:30 पर होगी ऐसे में होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 10:54 से लेकर रात 12:45 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन पर अग्नि देव की पूजा करना बहुत ही विशेष माना जाता है। फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन किए गए कुछ उपाय बहुत ही शुभ माने जाते हैं।

होलिका दहन के दिन सीधे घर में ना करें प्रवेश

होलिका दहन के दौरान पवित्र अग्नि में गेहूं, गन्ना और जौं आदि फैसले अर्पित करने से समृद्धि बढ़ती है। होलिका दहन की रात को बेहद ही चमत्कारी माना गया है। होलिका दहन के तुरंत बाद घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश करती हैं। इसीलिए होलिका दहन के बाद अपने पैर धोने के बाद ही घर में प्रवेश करना चाहिए।

होलिका दहन के दिन करें ये काम

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इसीलिए इस तिथि का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एक मिट्टी या पीतल के कलश में सरसों के तेल का दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर रखें ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में सुख समृद्धि वास करने लगेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-27 साल बाद अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे शनिदेव, इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले- बल्ले

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img