इन तीन राशि वालों के लिए बेहद अशुभ रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, होगा आर्थिक नुकसान

कुछ राशि के जातकों पर इसका बहुत ही अशुभ प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित होगा। साथ ही केतु पहले से ही कन्या राशि में विराजमान रहेगा।

55
chandra grahan 2025

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिससे कई अशुभ और शुभ योगों का निर्माण होता है। इस साल साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 14 मार्च 2025 को पढ़ रहा है इस दिन सुबह 9:29 से दोपहर 3:29 तक रहेगा लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों पर इसका बहुत ही अशुभ प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित होगा। साथ ही केतु पहले से ही कन्या राशि में विराजमान रहेगा।

सिंह राशि

मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती है। करियर में अड़चनें और रूकावटें आ सकती है। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टाल दे क्योंकि यह समय अच्छा नहीं है। जीवन में तनाव और नकारात्मकता बनी रह सकती है। इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। सुख सुविधाओं की कमी महसूस हो सकती है। चौथे भाव में ग्रहण होने से तनाव और अस्थिरता महसूस हो सकती है। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। भगवान गणेश की आराधना करें और दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि

एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 12वीं भाव में ग्रहण लगने से खर्चा बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। नीले रंग के वस्त्र पहनने से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-27 फरवरी को बनाने जा रही बुध और राहु की युति, इन तीन राशि वालों को चारों तरफ से होगा धन लाभ