Thursday, November 20, 2025

पहले पैप्स को बोला ‘हेलो’, फिर दिया फ्लाइंग किस… आलिया भट्ट की बेटी राहा की क्यूटनेस ने चुरा लिया दिल

Christmas Celebration: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) क्रिसमिस लंच पर निकले। इस दौरान उनकी लाडली बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) भी उनके साथ नजर आई हैं। रणबीर कपूर की बेटी राहा और आलिया के साथ फोटोज वायरल हो रही है। इस दौरान रणबीर और आलिया की परफेक्ट फैमिली देखने को मिली। राहा कपूर की क्यूटनेस ने फैंस का दिल ही चुरा लिया।

राहा ने पैप्स को दिया फ्लाइंग किस

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट पहले सामने आती है और पैप्स से रिक्वेस्ट करती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट पैपराजी से यह कहती हुई नजर आती हैं कि “थोड़ा चुप रहना राहा को डर लग रहा है।” उसके बाद राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर के साथ आती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फिर पैप्स को हेलो बोलती हैं। फोटो के लिए राहा को रणबीर गोद से उतर रहे थे तो वह उतरी नहीं और पापा के चिपक गई। हालांकि वह पूरे टाइम स्माइल करती रही। जब रणबीर और आलिया जाने लगते हैं तब वह पीछे से पैप्स को फ्लाइंग किस देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

‘बार्बी डॉल’ बनी राहा

इस दौरान राहा कपूर बहुत ही खूबसूरत व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी हुई नजर आ रही थी जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही थी। वही आलिया भट्ट ने रेड कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर का बो लगाया हुआ है। और रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट पेंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू कलर की स्ट्राइप वाली शर्ट पहनी हुई है। तीनों ही इस दौरान बहुत ही प्यारी लग रहे थे।

Read More-फिल्म स्क्रीनिंग में हुई भगदड़ का वीडियो देख इमोशनल हो गए अल्लू अर्जुन! ‘पुष्पा 2’ एक्टर से करीब 4 घंटे तक चली पुलिस की पूछताछ

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img